(Airtel Payment Bank) एयरटेल पेमेंट बैंक क्या होता हैं ? | एयरटेल पेमेंट बैंक के फायदे | एयरटेल पेमेंट बैंक से जुडी सारी जानकारी

0
130
airtel payment bank

भारत देश, आज कल टेक्नोलॉजी में हर रोज नई ऊँचाई को छू रहा हैं. हर एक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी नए मुकाम हासिल कर रही हैं. शिक्षा, आर्थिक क्षेत्र, विकास, निर्माण, आईटी, बिजनेस हर एक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का उपयोग हो रहा हैं. पिछले कुछ सालों में आर्थिक क्षेत्र में टेक्नोलॉजी ने सारे काम आसान कर दिए हैं. UPI, इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन लोन आदि सुविधाओं से सारे काम आप घर बैठे चुटकियों में कर सकते हैं.

भारत में एक सिम कार्ड निर्माता और टेलिकॉम सर्विस प्रदान करने वाली कम्पनी भी आर्थिक क्षेत्र में उतर चुकी हैं. इस कंपनी का नाम हैं एयरटेल. आपने अख़बारों में, टीवी चैनल की ख़बरों में एयरटेल पेमेंट बैंक का नाम जरूर सुना होगा. आज के इस लेख में हम एयरटेल पेमेंट बैंक के बारे में सारी जानकारी विस्तार से समझेंगे.

एयरटेल पेमेंट बैंक क्या है?

एयरटेल भारत की प्रसिद्ध सिम कार्ड निर्माता और टेलिकॉम सर्विस प्रदान करने वाली कम्पनी हैं. जो अब आर्थिक क्षेत्र में उतर चुकी हैं. Bharti Airtel Enterprise द्वारा स्थापित एयरटेल पेमेंट बैंक यह एक फिनटेक कम्पनी हैं. जो कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज प्रदान करती हैं. यह एक पेमेंट बैंक हैं. यह एक प्रकार का बैंक हैं, जो किसान वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों को लोन प्रदान करता हैं. इस बैंक से कम अमाउंट में लोन लेना काफी आसान हैं. 

बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के तहत आरबीआई (RBI) द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक को 2015 में भुगतान बैंक के रूप में मंजूरी मिली और 2017 में इस बैंक द्वारा कामकाज की शुरु वात की गयी हैं. एयरटेल पेमेंट बैंक एयरटेल द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल बैंक हैं. यह बैंक बिलकुल सामान्य बैंक की तरह ही काम करता हैं. जैसे सेविंग अकॉउंट, आर्थिक लेनदेन की सुविधा, क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन, फिक्स डिपाजिट आदि सुविधाएँ प्रदान करता हैं.

एयरटेल पेमेंट बैंक में आप ऑनलाइन Zero Balance के साथ, बैंक खाता खुलवा सकते हैं और फ़ोन बिल, DTH रिचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी बिल, FASTag रिचार्ज, पानी बिल आदि किसी भी तरह का ऑनलाइन भुगतान कर भी कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक ने एयरटेल पेमेंट बैंक को अनुसूचित बैंक (Scheduled Bank) की श्रेणी में रखा हैं. भारत में एयरटेल पेमेंट बैंक के उपयोगकर्ता की संख्या 11.5 करोड़ तक हो चुकी हैं. यह एक तेजी से बढ़ने वाला डिजटल बैंक बन चूका हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर और जानकारी पाए !

एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के फायदे क्या हैं?

  • एयरटेल पेमेंट बैंक में आपकी जमा की हुई धनराशि पर 7.25% तक का ब्याज मिलता हैं.
  • यह एक डिजिटल बैंक हैं. सारे आर्थिक लेनदेन के कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं, इसलिए समय की बचत होती हैं.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में  खाता शुरू करने से आप  My Airtel App के जरिए  किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं. 
  • My Airtel App के जरिए मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान आदि भुगतान के लिए आप एयरटेल पेमेंट बैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में  खाता शुरू करने  के साथ ही आपको 1 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलता हैं.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक एटीएम कार्ड की सुविधा प्रदान करता हैं.
  • Airtel Money App के माध्यम से आप अपने खाते को Access कर सकते हैं, जिसमें आप बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं, और आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में आप Zero Balance में खाता खोल सकते हैं.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में पांच लाख से अधिक Banking points की सुविधा उपलब्ध हैं.

चेहरे से प्रमाणीकरण (Face Authentication)

एयरटेल पेमेंट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी (Face Authentication KYC) का निर्माण किया हैं. इसके द्वारा आप बिना आधार कार्ड के और OTP verification के भी एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवा सकते हैं.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया हैं. जिससे बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस को अब अकाउंट खोलने के लिए स्मार्टफोन के अलावा किसी और चीज या डॉक्युमेंट की जरूरत नहीं होती हैं. फेस ऑथेंटिकेशन-आधारित ई-केवाईसी आपके आधार कार्ड में ली गयी तस्वीर से आपके फोटो की जाँच करती हैं जिससे यह प्रणाली आर्थिक धोखाधड़ी गतिविधियों को रोकने में मदद करती हैं. 

एयरटेल पेमेंट बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए योग्यता 

  • एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने वाला व्यक्ति एक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
  • आवेदक के पास केवाईसी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड होना चाहिए.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू करते समय ₹100 की फीस लगती हैं, जो आपके बचत खाते में आपको वापिस मिल जाती हैं.
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन होना आवश्यक हैं. 

एयरटेल पेमेंट बैंक की सुविधाएँ और सेवाएँ 

एयरटेल पेमेंट बैंक आपके आर्थिक लेनदेन और अन्य कार्यों के लिए कई सेवाएँ उपलब्ध कराता हैं. कुछ मुख्य सेवाएँ इस प्रकार हैं.

  1. व्हाट्सएप बैंकिंग 
  2. रिवार्ड्स 123
  3. सेफ पे 
  4. डीजी गोल्ड 
  5. फास्टैग
  6. एयरटेल मनी वालेट 
  7. रिचार्ज (मोबाइल और डीटीएच)
  8. यूटिलिटी बिल
  9. एयरटेल थैंक्स ऐप 
  10. सेविंग अकाउंट 
  11. यूपीआई फैसिलिटी 
  12. इंश्योरेंस प्रीमियम 
  13. अटल पेंशन योजना 
  14. यात्रा 

एयरटेल पेमेंट बैंक की विशेषताएं 

  • Banking Points – एयरटेल पेमेंट बैंक में 500000 से भी ज्यादा बैंकिंग प्वाइंट की सुविधा मिलती हैं जिससे आप पैसे जमा कर सकते हैं या निकाल सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं, बिल पेमेंट कर सकते हैं, डीटीएच रिचार्ज कर सकते हैं और अन्य आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं. 
  • आर्थिक लेनदेन  – एयरटेल पेमेंट बैंक जरिए आप पैसों की लेनदेन कर सकते हैं, यूपीआई से ₹100000 तक की पेमेंट एयरटेल पेमेंट बैंक जरिए कर सकते हैं.
  • बिमा कवर – एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू करते समय आपको 1 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलता हैं. अगर आप ₹500 अपने बैंक खाते में मेंटेन करके रखते हैं तो ऐसे में आपको ₹500000 का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर भी मिल सकता हैं.
  • डेबिट कार्ड सुविधा –  एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू करते समय आपको ऑनलाइन डेबिट कार्ड प्रदान किया जाता हैं. जिसके लिए किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं होता हैं. साथ ही  एयरटेल पेमेंट बैंक ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फ्री वर्चुअल डेबिट कार्ड प्रदान करता हैं जिसके माध्यम से आप इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई का फायदा ले सकते हैं.
  • कैशलेस एटीएम – एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने ग्राहकों को कैशलेस एटीएम की सुविधा प्रदान की हैं, आप देश के 1 लाख से भी ज्यादा ATM पर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. 
  • Fixed Deposit – एयरटेल पेमेंट्स बैंक फिक्स्ड डिपोसिट की सुविधा प्रदान करता हैं. 1 लाख रुपए के लिए 2.5% ब्याज दर मिलता हैं और 1 लाख से अधिक पैसे रखने पर 6% तक का ब्याज दर प्राप्त होता हैं.

एयरटेल पेमेंट बैंक के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  2. पैन कार्ड (PAN Card)
  3. ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  4. मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  5. ईमेल आईडी (email ID)
  6. एरिया पिन कोड (PIN Code)

एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू करने के लिए आवेदन कैसे करें ?

आप घर बैठे ही आसानी से  एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू कर सकते हैं. 

  1. इसके लिए आपको आपके स्मार्ट फ़ोन में  My Airtel App को डाउनलोड करना हैं.
  2. अब इस ऍप को इनस्टॉल करें.
  3. अपने मोबाइल नंबर द्वारा माय एयरटेल एप्प में लॉग इन करना है.
  4. अप्लाई फॉर सेविंग अकाउंट के विकल्प को चुनना हैं.
  5. एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरु करने का फॉर्म मिलेगा, उस फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करनी हैं.
  6. अब अपना 4 डिजिट का पासवर्ड तैयार करना हैं.
  7. अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ना हैं.
  8. इसके बाद एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट के नॉमिनी डिटेल्स  की जानकारी दर्ज करनी हैं.
  9. अब  Submit विकल्प को चुने

इस तरह से आप एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता शुरू कर सकते हैं. 

एयरटेल पेमेंट बैंक ऍप के जरिए सेविंग खाता कैसे खोलें

एयरटेल पेमेंट बैंक ऍप के जरिये आप बड़ी आसानी से सेविंग खाता शुरू कर सकते हैं. 

एयरटेल वॉलेट (Airtel Wallet) 

  • सबसे पहले एयरटेल पेमेंट बैंक ऍप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर के इनस्टॉल कर लेना हैं. 
  • अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर के  Send OTP इस विकल्प को चुने.
  • अब आपकी जानकारी आपको फॉर्म में दर्ज करनी हैं.
  • इसके बाद एयरटेल थैंक्स ऐप का होम पेज खुल जाता हैं. 
  • इसमें Open an Airtel Money Wallet विकल्प को चुने. 
  • अब आपकी जानकारी दर्ज करनी हैं.
  • इसके बाद आपको सुरक्षा के लिए 4 अंको का MPIN बनाना हैं.
  • इस तरह से Airtel Wallet का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता हैं.

एयरटेल बचत खाता (Airtel Saving Account)

  • एयरटेल थैंक्स ऐप के होम पेज पर Saving Account के विकल्प को चुनना हैं.
  • अब फॉर्म में जरूरी जानकारी दर्ज करनी हैं. 
  • अब अपना 4 डिजिट का पासवर्ड तैयार करना हैं.
  • अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ना हैं.
  • इसके बाद एयरटेल पेमेंट बैंक अकाउंट के नॉमिनी डिटेल्स की जानकारी दर्ज करनी हैं.
  • अब  Submit विकल्प को चुने

अभिनन्दन ! इस तरह से Saving Account का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता हैं.

संक्षेप 

भारत देश, हर रोज टेक्नोलॉजी में नई ऊंचाई छू रहा हैं. आर्थिक क्षेत्र में भी टेक्नोलॉजी के जरिये नए मुकाम हासिल कर रहा हैं. एयरटेल भारत की प्रसिद्ध सिम कार्ड निर्माता और टेलिकॉम सर्विस प्रदान करने वाली कम्पनी हैं. जो अब आर्थिक क्षेत्र में उतर चुकी हैं. Bharti Airtel Entreprise द्वारा स्थापित एयरटेल पेमेंट बैंक यह एक फिनटेक कम्पनी है जो कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज प्रदान करती हैं. आज के इस लेख में हमने एयरटेल पेमेंट बैंक के बारे में सारी जानकारी विस्तार से समझी. एयरटेल पेमेंट बैंक डिजिटल बैंक के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं और तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं. 

यह भी अवश्य पढ़े

(CIBIL) सिबिल स्कोर क्या होता है? सिबिल स्कोर कैसे चेक करे? अच्छा सिबिल स्कोर कैसे बनाये?