प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का मुख्य उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना हैं. भारत में ऐसे लाखों लोग हैं जो अपने खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, या अपने बिज़नेस को और बढ़ाना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी की वजह से उन्हें दिक्कत आती हैं. कहते हैं अगर सच्ची लगन हो, जुनून हो और साथ में मेहनत हो, तो कोई भी काम आसान बन जाता हैं. अगर आप किसी काम के लिए दृढ़ संकल्प करें तो आपने आधी बाजी जीत ली हैं. आज के दौर में बिज़नेस के लिए दृढ़ संकल्प के साथ-साथ पैसों की भी जरूरत होती हैं.
कोविड की महामारी से लाखों लोगों की नौकरियां चली गयी थी, लेकिन उसी दौर में लोगों में बिज़नेस करने की बड़ी लहर दिखाई दी थी. अगर आपके पास बड़ी और अच्छी से अच्छी बिज़नेस आयडिया हैं, दृढ़ संकल्प हैं लेकिन उस बिज़नेस को शुरू करने के लिए पूंजी नहीं हैं तो वह आयडिया पहले चरण में ही असफल हो जाती हैं. इसीलिए किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए या चलाने के लिए पूंजी का होना बेहद जरूरी हैं.
महामारी के समय में जब नौकरियां छूट रही थी तब युवाओं में स्टार्टअप को लेकर बड़ी उत्तेजना की लहर आयी थी. आज कल हम रोजमर्रा की जिंदगी में भी स्टार्टअप के बारे में दिन में एक बार जरूर सोचते हैं. आज के इस लेख में हम आपके इस सपने को पूरा करने का तरीका लेकर आये हैं. इस लेख में हम प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के बारे में विस्तार से समझेंगे।
क्या हैं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ?
मुद्रा लोन का फुल फॉर्म हैं, माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट रीफाइनेंस एजेंसी (Micro Units Development Refinance Agency). इसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) भी कहाँ जाता हैं. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुवात अप्रैल 2015 में शुरू हुई. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चलाई जाती हैं. इस योजना के तहत पुराने बिजनेस का विस्तार करने के लिए और नया बिजनेस शुरु करने के लिए आसान तरीके से बिजनेस लोन दिया जाता है.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य.
स्वयंरोजगार को बढ़ावा देना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का मुख्य उद्देश्य है. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना इन समस्याओं का समाधान करती हैं. इस योजना का लाभ लेकर आप अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकते हैं, इसके लिए आपको बड़ी आसानी से लोन उपलब्ध होता हैं. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का उद्देश्य लोगों के बिज़नेस के सपनों को पूरा करना, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हैं.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के प्रकार
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से आपको कम ब्याज दर पर और आसानी से आपके कारोबार के लिए कर्ज मिलता हैं. यह एक सरकारी योजना हैं. इसके आम तौर पर तीन प्रकार हैं.आइये समझते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के प्रकार.
- शिशु लोन
- किशोर लोन
- तरुण लोन
- शिशु लोन: इस मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹50000 तक का लोन दिया जाता हैं. यह योजना एक तरीके से छोटे उद्योगों के लिए लाभदायक हैं.
- किशोर लोन: इस मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹50000 से लेकर ₹500000 तक का लोन दिया जाता हैं. यह योजना मध्यम उद्योगों के लिए लाभदायक हैं.
- तरुण लोन: इस मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ₹500000 से लेकर ₹1000000 तक का लोन दिया जाता हैं. यह योजना बड़े उद्योगों के लिए लाभदायक हैं.
किन बिजनेस के लिए ले सकते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ?
- छोटे दुकानदार– अगर आप छोटे दुकानदार हैं जैसे आप फल बेचते हैं, किसी प्रकार की छोटे स्वरूप की फ़ूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री चलाते हैं तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के जरिये अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं या उसे बढ़ा सकते हैं.
- फ़ूड प्रोडक्ट कारोबार– अगर आप छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट चलाते हैं या आपका अचार, पापड़, आइसक्रीम, बिस्कुट, मिठाई जैसे फ़ूड प्रोडक्ट का कारोबार हैं तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ले सकते हैं.
- उद्योग के लिए कमर्शियल वाहन – अगर आप आपके कारोबार के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं, जैसे ट्रैक्टर, ऑटो रिक्शा, टैक्सी ट्रॉली, ई-रिक्शा आदि तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से कमर्शियल वाहन खरीद सकते हैं.
- सर्विसेज- अगर आप छोटे स्वरूप के जिम, सैलून, सिलाई की दुकान, मेडिकल शॉप, ड्राई क्लीनिंग, फोटोकॉपी आदि बिज़नेस करना चाहते हैं तो आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ले सकते हैं.
- कृषि – अगर आप कृषि संबंधित कारोबार करना चाहते हैं, जैसे कृषि उपकरणों की बिक्री या कृषि से संबंधित मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन और पशु पालन जैसे कारोबार के लिए भी आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ले सकते हैं.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के फायदे
- भारत देश का कोई भी व्यक्ति जो अपना खुद का छोटा कारोबार शुरू करना चाहता है वह प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत अपने कारोबार के लिए लोन ले सकता हैं.
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत देश के नागरिकों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के कर्ज उपलब्ध कराया जाता हैं.
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लिया जाता हैं.
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत लोन चुकाने की अवधी को 5 साल तक बढ़ाया जा सकता हैं.
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत सरकार महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करती है, इसके तहत महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता हैं.
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत महिला, अनु सूचित जाति, अनु सूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को ब्याज दर में छूट दी जाती हैं.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए.
- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत कर्ज लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
- खेती को छोड़कर कोई भी बिजनेस करना चाहते हो या पहले से चला रहे बिजनेस का विस्तार करना चाहते हो तो आप यह लोन ले सकते हैं.
- बिजनेस शुरु करने के लिए और बिजनेस का विस्तार करने के लिए अगर आपको 10 लाख तक की धनराशि की जरूरत हैं तो आप यह लोन ले सकते हैं
- आवेदक जिस कारोबार के लिए कर्ज लेना चाहता हैं वह कोई कॉरपोरेट संस्था नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक किसी भी बैंक में डीफौल्टर घोषित नहीं होना चाहिए.
- आवेदक की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए.
- आवेदन कर्ता का बैंक में अकाउंट होना चाहिए.
- आवेदन कर्ता के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए.
- आवेदन कर्ता के पास कारोबार का बिजनेस प्लान तैयार होना चाहिए.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए दस्तावेज
- 2 फोटो
- पहचान पत्र – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि में से किसी एक की फोटो कॉपी. पहचान पत्र की फोटो कॉपी पर आपका खुद का हस्ताक्षर करना अनिवार्य हैं.
- अड्रेस प्रूफ़ – आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बिजली बिल, पानी बिल आदि
- बैंक स्टेटमेंट की कॉपी – कम से कम ३ महीनों की बैंक स्टेटमेंट मुद्रा लोन के लिए अनिवार्य हैं.
- जाति प्रमाण पत्र की कॉपी
- कारोबार के अड्रेस का प्रमाण पत्र – कारोबार की पहचान व अड्रेस के प्रमाण के लिए अपने कारोबार से संबंधित लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट या अन्य दस्तावेज जमा करने हैं.
- कारोबार बढ़ाने के लिए अगर आप मुद्रा लोन लेना चाहते हैं तो आपको इन्वेंटरी खरीदने की बिल की कॉपी का दस्तावेज जमा कराना निवार्य हैं.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें ?
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप https://site.udyamimitra.in/Login/Register इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. आप किसी भी सरकारी या प्रायवेट बैंक के वेबसाइट पर जाकर भी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
स्टेप 1: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन एप्लीकेशन का फॉर्म डाउनलोड करें.
स्टेप 2: मुद्रा लोन एप्लीकेशन फॉर्म में सही और उचित जानकारी दर्ज करें.
स्टेप 3: बैंक की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करें.
स्टेप 4: फॉर्म के साथ सभी दस्तावेजों को जोड़ें.
स्टेप 5 : इसके बाद बैंक आपकी दर्ज की हुए जानकारी की जाँच करती हैं.
स्टेप 6 : अगर आप पात्र हैं, और आपने सही दस्तावेज जमा किए हैं तो आपका मुद्रा लोन मंजूर किया जायेगा.
स्टेप 7 : लोन स्वीकृत होने के बाद, लोन की राशि, तय कार्य दिवसों के भीतर बैंक खाते में आ जाएगी.
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए ऑफ़लाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप किसी भी सरकारी या प्रायवेट बैंक में जाकर यह आवेदन कर सकते हैं.
स्टेप 1: अपने निकट तम सरकारी या प्राइवेट सेक्टर के बैंक में जाए.
स्टेप 2 : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करें.
स्टेप 3 : आवेदन फॉर्म के साथ, पासपोर्ट साइज़ २ फोटो और सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि पहचान प्रमाण, अड्रेस का प्रमाण, कंपनी का पता और पहचान प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, बैलेंस शीट, आईटी रिटर्न, सेल्स रिटर्न, अन्य मशीनरी विवरण आदि दस्तावेज जमा करें.
स्टेप 4 : बैंक की सभी औपचारिकताओं और प्रक्रियाओं को पूरा करें.
स्टेप 5 : इसके बाद बैंक आपकी दर्ज की हुए जानकारी की जाँच करती हैं.
स्टेप 6 : अगर आप पात्र हैं और आपने सही दस्तावेज जमा किए हैं तो आपका मुद्रा लोन मंजूर किया जायेगा.
स्टेप 7 : लोन स्वीकृत होने के बाद, लोन की राशि, तय कार्य दिवसों के भीतर बैंक खाते में आ जाएगी.
भारत में, कई लोगों का अपना खुद का एक कारोबार होना सपना होता हैं. शहर या गांव में रहनेवाले कई लोग अपना छोटा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं या उसे बढ़ाना चाहते हैं. आज के इस लेख में हमने समझा की किस तरह से प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत हम ये सपना पूरा कर सकते हैं. इस योजना से हम १० लाख तक का कर्ज बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दर पर ले सकते हैं. इस योजना से महिलाओं को, साथ ही अनु सूचित जाति, अनु सूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को कारोबार शुरू करने के लिए और उद्योग में प्रोत्साहन मिलता हैं. नए उद्यम कर्मी और छोटे कारोबार करने वाले लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना आत्मनिर्भर और सशक्त बनाती हैं.
यह भी अवश्य पढ़े
लोन EMI से संबंधित नियम और कानून | क्या होगा लोन EMI नहीं चुकाने पर ? क्या है आपके अधिकार ?

