(CIBIL) सिबिल स्कोर यह शब्द हम हमेशा सुनते है. खासकर कर्ज लेने वाले लोग इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं. आखिर क्या होता हैं सिबिल स्कोर? इसका महत्व क्या हैं? इससे कर्ज लेने से क्या सम्बन्ध हैं ? आइये आज के इस लेख में इस बारे में विस्तार से समझते हैं.
(CIBIL) सिबिल स्कोर क्या होता है ?
सिबिल (CIBIL) का पूरा नाम क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड है. सिबिल स्कोर यह एक 3 अंकों की संख्या होती है. आम तौर पर यह 300 से 900 के बीच में होती हैं. दरअसल बैंक या अन्य आर्थिक संस्थाएं अपने ग्राहकों की जानकारी जमा करते हैं.
जैसे की बकाया लोन की राशि, भुगतान का रिकॉर्ड, नए लोन के लिए आवेदन, नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन आदि. ये सब जानकारी बैंक या आर्थिक संस्थाएं CIBILको हस्तांतरित करते हैं. क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) इन सारी जानकारियों को इकठ्ठा कर, हर ग्राहक को एक स्कोर देते हैं जिसे सिबिल स्कोर कहाँ जाता हैं.
सिबिल स्कोर यह दर्शाता है की, कर्ज लेने वाला व्यक्ति समय पर उस कर्ज का भुगतान कर सकता हैं या नहीं. साथ ही सिबिल स्कोर से यह भी पता चलता हैं की उस व्यक्ति ने पिछले कर्ज का भुगतान समय पर किया हैं या नहीं. सिबिल स्कोर के माध्यम से बैंक या आर्थिक संस्थाएं यह अंदाजा लगा सकती हैं. की कौन सा ग्राहक अपने कर्ज का भुगतान समय पर कर सकता हैं.
हमारा सिबिल स्कोर ही हमारे कर्ज स्वीकृत होने की संभावना बढ़ता या घटाता हैं. सिबिल स्कोर आपके पिछले लोन या क्रेडिट कार्ड का पूरा रिकॉर्ड दर्शाता हैं, जिससे बैंक या आर्थिक संस्था को कर्ज देने में जोखिम का अंदाजा लगता हैं. आपका सिबिल स्कोर जितना अच्छा होता हैं उतनी ही बैंक द्वारा आपको लोन देने की संभावना अधिक होती हैं. इसीलिए सिबिल स्कोर का अच्छा होना कर्ज लेने के मामले में सबसे महत्वपूर्ण होता हैं.
सिबिल स्कोर का महत्व और अच्छा सिबिल स्कोर क्यों जरूरी हैं?
किसी भी व्यक्ति को कर्ज लेने के लिए उसका सिबिल स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी होता हैं. किसी भी व्यक्ति के लिए जो कर्ज लेना चाहता हैं उसका सिबिल स्कोर ही यह दर्शाता हैं की उसे कर्ज मिलने की संभावना कितनी हैं ? सिबिल स्कोर के माध्यम से ही बैंक या आर्थिक संस्थाएँ यह आकलन कर सकती हैं की किस व्यक्ति को कितना कर्ज देने में कितनी जोखिम हैं. वह व्यक्ति उस कर्जे का समय पर भुगतान कर पायेगा या नहीं इसका आकलन सिबिल स्कोर से होता हैं. सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच होता हैं. आमतौर पर 700 से अधिक का सिबिल स्कोर कर्ज देने के लिए सबसे योग्य माना जाता हैं. इसलिए कर्ज लेने के मामलों में सिबिल स्कोर का महत्व अनन्य साधारण हैं.
अच्छे सिबिल स्कोर के फायदे और इसके लाभ
आम तौर पर 700 से अधिक का सिबिल स्कोर कर्ज लेने के लिए सबसे योग्य माना जाता हैं. अच्छे सिबिल स्कोर होने के कई अन्य फायदे होते हैं, आइये विस्तार से समझते हैं.
- कर्ज लेने के लिए पात्र – एक अच्छा सिबिल स्कोर आपको बैंक या अन्य आर्थिक संस्था से कर्ज लेने के लिए पात्र बनाता हैं.
- ब्याज दर पर छूट – अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा हैं तो कर्ज लेते समय आप बेहतर ब्याज दर पा सकते हैं. कई बार बैंक या आर्थिक संस्थाएं आपको बेहतर ब्याज दर की पेशकश कर सकते हैं. जिससे आपको कर्ज का बोझा नहीं रहेगा और आप बड़ी आसानी से आपके कर्जे का भुगतान समय पर कर सकते हैं.
- जल्दी लोन स्वीकृति – अच्छा सिबिल स्कोर आपकी कर्ज लेने की और इसके भुगतान की क्षमता दर्शाता हैं. इसलिए आपका लोन जल्द स्वीकृत होने की संभावना बढ़ जाती हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा हैं तो आपको लोन स्वीकृत होने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता हैं.
- पूर्व अनुमोदित (Pre-Approved) क्रेडिट कार्ड – अच्छा सिबिल स्कोर होने से बैंक या आर्थिक सस्थाएं आपको Pre-Approved क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध करा सकती हैं. जिससे आपकी समय पर आने वाली आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं.
- प्राधान्य मूल्य निर्धारण (Preference Pricing) – आपका अच्छा सिबिल स्कोर यह दर्शाता है की आपका क्रेडिट जोखिम कम हैं और इसलिए आपके कर्ज के भुगतान में चूक होने की संभावना भी कम हो सकती हैं इसलिए बैंक या आर्थिक संस्थाएं आपको बेहतर Pricing दे सकती हैं.
- क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट सीमा- जब आपका सिबिल स्कोर अच्छा हैं तब बैंक आपको आपके क्रेडिट कार्ड पर उच्चतम क्रेडिट सीमा की सुविधा प्रदान कर सकती हैं. जिससे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता हैं.
- क्रेडिट कार्ड पर बेहतर लाभ और रिवार्ड्स – अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा हैं तो बैंक आपको आपके क्रेडिट कार्ड पर बेहतर फायदे और रिवार्ड्स प्रदान करती हैं.
- कर्ज की अवधि – सिबिल स्कोर अच्छा होने का यह फायदा होता हैं की आप लम्बी अवधि के लिए कर्ज लेने के लिए आवेदन दे सकते हैं. कार लोन के लिए 7 साल या 25 से 30 सालों के लिए आप गृह कर्ज ले सकते हैं.
पैन कार्ड से अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें ?
अगर आपके पास पैन कार्ड हैं तो आप घर बैठे-बैठे ही ऑनलाइन आसानी से अपने सिबिल स्कोर की जाँच कर सकते हैं. सिबिल स्कोर की जाँच करने के कई तरीके होते हैं, उनमें से कुछ तरीके मुफ़्त तो कई तरीके फीज के भुगतान के यानी Paid होते हैं. मुफ्त के तरीकों से आप सिबिल स्कोर कैसे चेक करें ? आइये समझते हैं.
- सबसे पहले आप Paytm या Phonepay जैसी भुगतान ऐप को डाउनलोड करें और इसे अपने मोबाइल पर इनस्टॉल करें.
- अब इस ऐप में जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉगिन कर लें.
- अब आपको होम पेज पर Loans and Credit Cards का विकल्प दिखेगा इस विकल्प को चुन लें.
- अब आपको Free Credit Score का विकल्प दिखेगा इसे चुन लें.
- अब आपको आपका नाम, पैन नंबर, जन्म की तारीख आदि जरूरी जानकारियां दर्ज करनी हैं.
- सारी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट इस विकल्प को चुने.
- अब आपको आपका सिबिल स्कोर मिल जायेगा, साथ ही आपके नाम पर कितने लोन एक्टिव हैं इसकी जानकारी भी मिलेगी.
इस तरह बड़ी आसानी से कुछ मिनटों में आप पैन कार्ड के जरिये आपके सिबिल स्कोर की जाँच कर सकते हैं.
आधार कार्ड से अपना सिबिल स्कोर कैसे चेक करें?
आधार कार्ड द्वारा सिबिल स्कोर चेक करने का सबसे आसान तरीका. आप अपने आधार कार्ड के जरिये भी अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं. इसका आसान तरीका समझते हैं.
- आधार कार्ड के द्वारा सिबिल स्कोर चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सिबिल के आधिकारिक वेबसाइट cibil.com पर जाना होगा.
- अब आपको लॉगिन करने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करनी हैं.
- लॉगिन होने के बाद होम पेज पर आपको GET FREE CIBIL SCORE & REPORT का विकल्प दिखेगा इसे चुन लें.
- जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- अब आपको आपके आधार कार्ड से लिंक किए हुए मोबाइल नंबर पर एक one time Password (OTP) भेजा जायेगा उसे निर्धारित विकल्प में दर्ज करके वेरिफिकेशन कर लें.
- अब आपको आपका सिबिल स्कोर मिल जायेगा.
इस तरह बड़ी आसानी से आधार कार्ड के जरिये आप अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं
सिबिल स्कोर कैसे सुधारें? अच्छा सिबिल स्कोर कैसे बनाए रखें ?
अच्छा सिबिल स्कोर बनाये रखना अति आवश्यक होता हैं. इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना जरुरी हैं इसे विस्तार से समझते हैं.
- क्रेडिट सीमा से ज्यादा खर्च करने से बचें, अपने खर्च को क्रेडिट सीमा के 30 प्रति शत के भीतर ही सीमित रखें.
- समय पर EMI या क्रेडिट कार्ड का भुगतान करें.
- नियमों और शर्तों को ध्यान में रखते हुए जब भी संभव हो प्री-पेमेंट करें, ताकि आपका बकाया कम हो जाए.
- एक बार में कई लोन लेने से बचे. मौजूदा कर्ज के पूर्ण रूप से भुगतान के बाद ही नया कर्ज लें.
- पैन कार्ड के साथ नियमित सिबिल स्कोर की जाँच करें.
- अगर आपको नियमित कर्ज की आवश्यकता रहती हैं तो उच्च क्रेडिट सीमा का विकल्प चुनें.
- अपने पुराने सभी लोन का पूरा भुगतान करें.
कोई भी कर्ज देने से पहले बैंक या आर्थिक संस्था हमेशा उस व्यक्ति के सिबिल स्कोर की जाँच करती हैं. सिबिल स्कोर यह दर्शाता हैं की कर्ज लेने वाला व्यक्ति उस कर्ज का भुगतान कर सकने में कितना समर्थ हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा हैं तो आपके लोन आवेदन की स्वीकृत होने की संभावना बढ़ जाती हैं. इस लेख में हमने सिबिल स्कोर के बारे में समझा, साथ ही सिबिल स्कोर चेक करने के आसान तरीके भी समझे, अपने सिबिल स्कोर की नियमित जाँच करना अति आवश्यक हैं. साथ ही आपके सिबिल स्कोर को अच्छा बनाये रखना आपके लिए महत्त्वपूर्ण हैं.
यह भी अवश्य पढ़े


