आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कैसे करें ? इस लेख में हम आधार कार्ड को, बैंक से लिंक करने के आसान तरीके जानेंगे। आधार कार्ड हर एक भारतीय नागरिक के लिए अनिवार्य बन चूका हैं. यूनिक आयड़ेंटीफिकेशन अथोरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) द्वारा नियुक्त किया गया 12 अंको का ये नंबर भारतीय नागरिकों की वैध पहचान और अन्य जानकारी का प्रमाण माना जाता हैं. साथ ही आधार कानून 2016 के तहत सबसिडी, विभिन्न सरकारी योजनाओं और अन्य आर्थिक सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए मार्गदर्शक तत्वों के अनुसार अगर आपका आधार कार्ड नंबर आपके बैंक खातों से जोड़ा नहीं गया हैं तो आपका बैंक खाता बंद किया जा सकता हैं और आपके सभी आर्थिक व्यवहार रुक सकते हैं. ये लिंकिंग प्रक्रिया कई लोगों को उलझन में डाल देती हैं. लेकिन इस लेख में हम अपने आधार नंबर को बैंक खाते से कैसे जोड़ना हैं इसके सबसे आसान तरीके जानेंगे.
आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कैसे करें ?
अपने आधार नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके उपलब्ध हैं. नीचे दिए गए विभिन्न तरीकों में से किसी भी तरीके से आप आधार को बैंक खाते से आसानी से लिंक कर सकते हैं.
ऑफलाइन तरीका:
• आप अपने बैंक के ब्रांच में जाकर आधार लिंक कर सकते हैं.
• (ATM) एटीएम द्वारा आधार कार्ड लिंक.
• (SMS) एस एम एस द्वारा आधार कार्ड लिंक.
ऑनलाइन तरीका:
• मोबाइल ऐप द्वारा आधार कार्ड लिंक.
• नेट बैंकिंग द्वारा आधार कार्ड लिंक.
इन सब तरीकों के बारे में हम विस्तार से जानेंगे.
आधार कार्ड को ऑफलाइन अपने बैंक खाते से कैसे लिंक करें ?
अगर आपको ऑफलाइन तरीके से आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक कराना हैं तो इस प्रक्रिया की जानकारी समझते हैं.
बैंक के ब्रांच में जाकर अपने आधार को बैंक खाते से कैसे लिंक करें ?
बैंक के ब्रांच में जाकर अपने आधार को लिंक करने के लिए,आप अपने बैंक के ब्रांच में जाकर इसका आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया की जानकारी समझते हैं.
• इसके लिए सबसे पहले आपके पास आपके आधार कार्ड की फोटो कॉपी चाहिए.
• आपको बैंक जाकर आधार लिंक करने का आवेदन करना हैं.
• अपने आधार कार्ड से आपकी जानकारी आवेदन पत्र में दर्ज कीजिए.
• इस आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी जोड़ दे.
• आधार कार्ड के जानकारी की जाँच पड़ताल होने के बाद आपका आधार कार्ड लिंक किया जायेगा.
• इसकी जानकारी आपके बैंक से रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा दी जाती हैं.
• इस तरह ऑफलाइन तरीके से आधार लिंक की प्रक्रिया की जाती हैं.
(ATM) एटीएम द्वारा आधार कार्ड को कैसे लिंक करें ?
मिनटों में कीजिए (ATM) एटीएम द्वारा आधार कार्ड को लिंक.
अगर आप बैंक नहीं जाना चाहते तो एटीएम द्वारा भी आप अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं. आप SBI एटीएम या अन्य किसी भी बैंक के एटीएम द्वारा आधार लिंक कर सकते हैं. इस प्रक्रिया की जानकारी समझते हैं.
• सबसे पहले आप आपके नजदीकी बैंक एटीएम में जाए.
• अब आपका एटीएम कार्ड स्वाइप करें.
• इसके बाद आपको आपका पिन दर्ज करना होगा.
• अब आप सर्व्हिस रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.
• इसमें आपको कई पर्याय दिखेंगे उनमें से आधार पंजीकरण को चुने.
• अब आपको आपके खाते का प्रकार चुनना होगा, आपके बचत या करंट खाते को चुने.
• अब आपका आधार कार्ड नंबर दर्ज करें, इसकी पुष्टि के लिए आपको और एक बार आधार नंबर को दर्ज करना पड़ेगा.
• इसके बाद आपके आधार से रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा, इस नंबर को दर्ज करें.
• इसके बाद आपके आधार को आपके चुने हुए बैंक खाते से लिंक किया जायेगा.
• इसकी जानकारी आपके बैंक से रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा दी जाती हैं.
• इस तरह एटीएम द्वारा आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी की जाती हैं.
(SMS) एस एम एस द्वारा आधार कार्ड को बैंक खाते से कैसे लिंक करें ?
मिनटों में (SMS) एसएमएस द्वारा आधार को बैंक खाते से लिंक करें.
आप घर बैठे भी आपके आधार को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की या किसी भी दस्तावेजों के कॉपी की जरूरत नहीं हैं. आप एसएम्एस द्वारा भी अपने आधार को लिंक कर सकते हैं. लेकिन इस बात का आपको जरूर ध्यान रखना होगा की आप उसी मोबाइल नंबर से एसएम्एस भेज सकते हैं जो नंबर आपके बैंक खाते से रजिस्टर किया गया हैं. अन्य किसी भी मोबाइल नंबर से आप आधार लिंक नहीं कर सकते. इस प्रक्रिया की जानकारी समझते हैं.
• आपको आपके मोबाइल के मेसेज ऐप पर जाना हैं.
• अब आपको मेसेज टाइप करना हैं.
• UID टाइप करें.
• इस मेसेज को 567676 इस नंबर पर भेज दीजिए.
• आपको आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक करने की जानकारी एसएम्एस द्वारा दी जाएगी.
• अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर नहीं हैं या इस प्रक्रिया की अन्य कोई त्रुटि हैं तो आपको एसएम्एस द्वारा आपके बैंक खाते से संपर्क करने के लिए सूचित किया जाएगा .
• इस तरह एसएम्एस द्वारा आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी की जाती हैं.
ऑनलाइन द्वारा आधार को बैंक खाते से कैसे लिंक करें ?
मोबाइल ऐप द्वारा आधार को तुरंत बैंक खाते से लिंक करें.
कई बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन आधार लिंक करने के लिए बैंक के मोबाइल ऐप की सुविधाएँ देती हैं. बैंकों के मोबाइल ऐप द्वारा आप चुटकियों में आधार अपने बैंक खाते से जोड़ सकते हैं. इस प्रक्रिया की जानकारी समझते हैं. आधार से जुड़ी सभी जानकारी हेतु भारत सरकार की myaadhaar.uidai.gov.in इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते है.
• सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाकर आपके बैंक का ऐप डाउनलोड करना हैं.
• उस ऐप को अपने मोबाइल में इनस्टॉल करें.
• इनस्टॉल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप को ऐप में लॉग इन कर लेना हैं.
• अब आप Request पर क्लिक करें.
• उसमे आप आधार लिंकिंग का विकल्प चुने.
• मेनू में से CIF नंबर चुने.
• अब आपका आधार कार्ड नंबर दर्ज करें.
• अब आपके सामने एक फॉर्म दिखेगा, उसमें आपकी सारी जानकारी दर्ज करें और अन्य सूचनाएं पढ़कर टिक मार्क लगाते जाए.
• आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक करें.
• आपको आधार लिंक सफलता की जानकारी एसएम्एस द्वारा दी जाएगी.
• प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओके बटन पर क्लिक करें.
• इस तरह मोबाइल ऐप द्वारा आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी की जाती हैं.
नेट बैंकिंग द्वारा आधार को बैंक खाते से कैसे लिंक करें ?
आप बड़ी आसानी से नेट बैंकिंग द्वारा अपने आधार को बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं. कई बैंक अपने ग्राहकों के लिए नेट बैंकिंग द्वारा आधार लिंक की सुविधा प्रदान करते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको लॉग इन आयडी बनाकर अपनी प्रोफाइल का निर्माण करना होगा. इसके बाद नीचे दिए गए सूचनाओं से आप आधार को लिंक कर सकते हैं.
• सबसे पहले आपको आपके बैंक के अधिकृत वेबसाइट पर जाना होगा.
• इसके बाद आपको लॉग इन आयडी डालकर अपने प्रोफाइल पर आना हैं.
• अब आपको इ- सर्विसेस पर क्लिक करना हैं.
• इसके बाद आप आधार लिंक का विकल्प चुने.
• अब अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करें.
• इसके बाद एक फॉर्म दिखेगा उस में अन्य जानकारी दर्ज करें.
• अब सबमिट पर क्लिक करें.
• इसके बाद लॉग इन आयडी बनाते वक्त दर्ज किये गए पासवर्ड को दर्ज करें.
• आपका CIF नंबर को चुने और सबमिट पर क्लिक करें.
• अब आपका आधार कार्ड बैंक से लिंक कर दिया जायेगा और इसकी जानकारी एसएम्एस द्वारा दी जाएगी.
• इस तरह नेट बैंकिंग द्वारा आधार लिंक की प्रक्रिया पूरी की जाती हैं.
संक्षेप
भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड नंबर को अपने बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया हैं. अगर आपका आधार कार्ड नंबर आपके बैंक खातों से जोड़ा नहीं गया हैं तो आपका बैंक खाता बंद किया जा सकता हैं और आपके सभी आर्थिक व्यवहार रुक सकते हैं.
इसीलिए जल्द से जल्द अपने आधार को बैंक खाते से लिंक कर ले. इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों की जानकारी इस लेख में विस्तृत रुप से दी गयी है. आप बड़ी आसानी से चुटकियों में अपने आधार को बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं. इससे आप विभिन्न सरकारी योजनाओं और अन्य आर्थिक सुविधाओं का लाभ बिना किसी परेशानी से ले सकते हैं.
यह भी अवश्य पढ़े


