स्विफ्ट कोड क्या होता हैं ? स्विफ्ट कोड कैसे काम करता हैं ?

0
227
Swift code

स्विफ्ट कोड क्या होता हैं ? स्विफ्ट कोड बैंक लेन देन के समय इस शब्द को हमने जरूर सुना होगा. खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय लेनदेन करने पर (SWIFT Code) स्विफ्ट कोड का प्रयोग होता है. कई साल पहले अगर हमें विदेश पैसे भेजने या विदेश से पैसे मंगाने हैं तो बड़ी लम्बी और जटिल प्रक्रिया हुआ करती थी. लेकिन आज के दौर में टेक्नोलॉजी की प्रगति के साथ साथ यह जटिल प्रक्रिया भी आसान हो चुकी हैं. इसी प्रक्रिया का एक अहम् हिस्सा हैं (SWIFT Code) स्विफ्ट कोड.
लेकिन कई लोगों के दिमाग में यह सवाल हमेशा रहता हैं की आखिर यह स्विफ्ट कोड होता क्या हैं? यह काम कैसे करता हैं? और इसके फायदे क्या हैं? आज के इस लेख में हम (SWIFT Code) स्विफ्ट कोड से जुडी पूर्ण जानकारी समझेंगे.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड क्या होता हैं ?

मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक लेनदेन के लिए (SWIFT Code) स्विफ्ट कोड का इस्तेमाल किया जाता हैं. विदेशों में पैसे भेजने या विदेशों से पैसे मंगवाने के लिए स्विफ्ट कोड की जरूरत पड़ती हैं. स्विफ्ट कोड़ एक तरह का Unique कोड होता हैं जिससे दुनियाभर के बैंकों की पहचान की जा सकती हैं.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड को International Organization For Standardization (ISO) द्वारा जारी किया जाता है. स्विफ्ट कोड 8 से 11 शब्दों और अंकों का Unique कोड होता हैं जिससे आप अंतरराष्ट्रीय आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं. ISO 9362, Swift BIC (Bank Identifier Code) और Swift ID यह सब स्विफ्ट कोड के ही अलग अलग नाम हैं.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड का फुल फॉर्म क्या हैं ?

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड का मतलब हैं सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंसियल टेलीकम्युनिकेशन (Sociaty for worldwide interbank financial telecommunication). 8 से 11 अक्षरों और अंकों को मिलाकर बनने वाले इस कोड़ का इस्तेमाल इंटरनेशनल बैंकिंग में होता हैं.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड के माध्यम से ही यह पता चलता है की आप किस देश के, किस बैंक के, किस ब्रांच में अपना पैसा भेजना या वहाँ से मंगवाना चाहते हैं. इस कोड में बैंक का नाम, किस देश में यह बैंक है इसकी पूरी जानकारी, बैंक की लोकेशन की जानकारी तथा बैंक के ब्रांच की जानकारी शामिल होती है.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड की जरुरत क्यूँ हैं ?

स्विफ्ट कोड एक तरह से नेटवर्क का काम करता हैं. कई साल पहले विदेशों में पैसे भेजने या विदेशों से पैसे मंगवाने की प्रक्रिया बड़ी जटिल हुआ करती थी. साथ ही किस बैंक में पैसे भेजे उसकी जानकारी, यह पैसे उचित नियमों के अंतर्गत भिजवाना, वित्तीय धोखाधड़ी और वैश्विक आर्थिक नियमों का पालन इन सारी दिक्कतें का सामना करना पड़ता था.

इसलिए 1970 में स्विफ्ट नेटवर्क की स्थापना की गई. इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय प्रणाली के लिए एक तेज और सुरक्षित नेटवर्क प्रदान करना था. इस प्रणाली का इस्तेमाल क़रीब 7 साल बाद 1977 में पहली बार किया गया. साल 1979 तक स्विफ्ट नेटवर्क को केवल 15 देशों के 239 बैंकों ने अपनाया था.

इस प्रणाली के फायदे और तेजी के कारण इसकी लोकप्रियता भी धीरे धीरे बढती गयी. साल 1983 तक स्विफ्ट नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाले देशों की संख्या 79 हो गयी थी और इसमें कुल बैंकों की संख्या 1000 तक पहुँच गयी थी.
साल 2009 तक स्विफ्ट नेटवर्क पूरी दुनिया में फ़ैल गया और दुनिया के सभी देशों ने इस प्रणाली को अपनाया हैं. आज स्विफ्ट नेटवर्क में विश्व के 11000 से भी अधिक सदस्य बैंक है और प्रतिदिन स्विफ्ट नेटवर्क पर 32 मिलियन मैसेज का आदान प्रदान होता है.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड के Characters का मतलब

स्विफ्ट कोड आमतौर पर 8 से 11 अक्षरों और अंकों का समूह होता हैं. जिस में हर एक Character से अलग अलग जानकारी मिलती हैं. इन सब के बारे में विस्तार से जानते हैं.
उदाहरण के तौर पर हम AAAAIN4U343 इस स्विफ्ट कोड को समझते हैं.

  1. Bank Code – स्विफ्ट कोड में इस्तेमाल होने वाले पहले 4 अक्षर बैंक का नाम दर्शाते हैं. जैसे उदाहरण में AAAA यह बैंक का नाम हैं. आमतौर पर यह नाम Short Form में लिखा होता हैं.
  2. Country Code – बैंक के नाम के बाद वाले 2 अक्षर देश के नाम दर्शाते हैं. इन 2 अक्षरों से पता चलता हैं की लेनदेन के लिए चुना हुआ बैंक किस देश में स्थित हैं. जैसे उदाहरण में IN यह शब्द INDIA याने भारत को दर्शाते हैं.
  3. Location Code – Country Code के बाद आने वाले 2 Characters लोकेशन को दर्शाते हैं. इससे उस बैंक के मुख्य दफ्तर (Head Office) की जानकारी मिलती हैं. जैसे उदाहरण में 4U यह characters AAAA बैंक के Head Office की जानकारी देते है
  4. Branch Code – स्विफ्ट कोड में अंतिम तीन Character अंकों के रूप में होते हैं. यह अंक बैंक के ब्रांच को दर्शाते हैं. जैसे उदहारण में 343 यह अंक उस बैंक के ब्रांच कोड़ के रूप में जानकारी देते हैं.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड कैसे काम करता हैं ?

स्विफ्ट कोड की प्रणाली IFSC कोड की तरह ही काम करती हैं. जिस तरह भारत देश में IFSC कोड के जरिये हम पैसो की लेनदेन करते हैं ठीक उसी तरह स्विफ्ट कोड के माध्यम से हम अंतरराष्ट्रीय बैंकों से लेनदेन कर सकते हैं. जब आपको विदेश में रहनेवाले किसी व्यक्ति को पैसे भेजने हैं तो आपको उस व्यक्ति के नाम, बैंक की जानकारी, अकाउंट की जानकारी के साथ साथ स्विफ्ट कोड की जरूरत पड़ती हैं. स्विफ्ट कोड में उस व्यक्ति के बैंक के बारे में सारी जानकारी संक्षेप में होती हैं जो अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए आवश्यक होती हैं.

जब आप स्विफ्ट कोड के जरिये पैसे भेजने की अर्जी भेजते हैं तो उस व्यक्ति के बैंक को पैसे भेजने की सुचना मिलती हैं, तब वह बैंक confirmation की सुचना आपके बैंक को देती हैं और Verification के बाद वह बैंक उस पैसे को उस व्यक्ति के अकाउंट में Transfer कर देती हैं. इस तरह स्विफ्ट कोड की कार्यप्रणाली काम करती हैं.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड के फायदे

  • स्विफ्ट कोड के जरिये अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवाओं की सुविधा प्राप्त होती हैं.
  • स्विफ्ट कोड के जरिये आप विदेशी बैंक से पैसे की लेनदेन कर सकते हैं.
  • स्विफ्ट कोड आज कल लगभग विश्व के सभी देशों के सभी बैंकों का एक नेटवर्क प्रदान करता हैं. जिससे आप किसी भी बैंक से अपने आर्थिक लेनदेन कर सकते हैं.
  • जो लोग भारत में रहकर विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उनके लिए स्विफ्ट कोड अपनी सैलरी प्राप्त करने का मुख्य माध्यम हैं.
  • Blogger, Youtuber या अन्य पेशेवर लोग जो Google Adsense के जरिये पैसे कमाते हैं उनके लिए स्विफ्ट कोड अनिवार्य हैं.
  • जो लोग विदेशों में व्यापार करते हैं उन्हें अपने पैसों के भुगतान के लिए स्विफ्ट कोड की जरुरत पड़ती हैं.
  • स्विफ्ट कोड की कार्यप्रणाली ISO द्वारा संरक्षित की जाती हैं इसलिए किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधडी की सम्भावना कम होती हैं.

(SWIFT Code) स्विफ्ट कोड प्रणाली का इस्तेमाल

स्विफ्ट कोड प्रणाली का इस्तेमाल सभी वित्तीय या गैर वित्तीय संस्थान कर सकते हैं. सभी प्रकार के बैंक, ब्रोकरेज इंस्टिट्यूट और ट्रेडिंग हाउसेस, शेयर एक्सचेंज, सिक्योरिटीज डीलर्स, एसेट मेनेजमेंट कंपनियाँ, डिपाजिटरीज, कॉर्पोरेट बिसनेस हाउसेस, ट्रेजरी मेनेजमेंट पार्टिसिपेंट,फोरेन एक्सचेंज और मनी ब्रोकर्स स्विफ्ट कोड का इस्तेमाल करते हैं.

बैंक के (SWIFT Code) स्विफ्ट कोड पता कैसे करें ?

अगर आपको किसी बैंक के स्विफ्ट कोड का पता करना हैं तो आप बड़ी आसानी से इसका पता लगा सकते हैं. इंटरनेट पर आपको ढेरों वेबसाइट मिलेंगी जिससे आप किसी भी बैंक का स्विफ्ट कोड जान सकते हैं.

  • सबसे पहले आप https://Bank.Codes/Swift-Code-Search/ इस वेबसाइट पर जाए.
  • अब आपको Country का चुनाव करना हैं, जिस Country का स्विफ्ट कोड आप खोज रहे हैं.
  • अब आपको बैंक का चुनाव करना होगा जिसका स्विफ्ट कोड आप खोज रहे हैं.
  • अब आपको शहर चुनना हैं जिस शहर में उस बैंक की शाखा उपलब्ध हैं.
  • अब आपको अंतिम बॉक्स में स्विफ्ट कोड मिल जायेगा.

अगर जिस शहर को आपने चुना हैं उस शहर में उस बैंक की एक से अधिक शाखाएं हैं तो आपको सभी ब्रांच के स्विफ्ट कोड दिखाई देंगे, उनमें से आप जिस शाखा को खोज रहे हैं उसका चयन कर सकते हैं.
आपके चुने हुए स्विफ्ट कोड पर क्लिक करते ही आपको सारी जानकारी मिल जाएगी.

यह भी अवश्य पढ़े

(UPI) यूपीआई क्या है ? (UPI) यूपीआई कैसे काम करता हैं ?