मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के ५ आसान तरीके

0
119
easy ways to link mobile number to bank account

मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के ५ आसान तरीके. इसमें से ५ तरीके हम विस्तार से देखेंगे. बैंक शाखा द्वारा, बैंक की वेबसाइट द्वारा, एटीएम द्वारा, इंटरनेट बैंकिंग द्वारा, SMS द्वारा आइये इस लेख में हम इसके बारे में विस्तार से समझेंगे.

भारत टेक्नोलॉजी में हर रोज नई ऊंचाइयों को छू रहा हैं. यह जमाना डिजिटल युग का हैं. हमारे आस पास सब कुछ डिजिटल बन चूका हैं. हर रोज टेक्नोलॉजी से अपनी जीवनशैली भी डिजिटल और तेज बनती जा रही हैं. आज के भारत के इस डिजिटल युग में आर्थिक क्षेत्र को भी डिजिटल बना दिया हैं. आर्थिक लेनदेन अब डिजिटली और तेज हो रही हैं.

आर्थिक मामलों में डिजिटल तरीकों से धोखाधड़ी भी बढ़ रही हैं. इसीलिए इसके साथ-साथ सुरक्षा के प्रबंध भी उतने ही महत्त्वपूर्ण बन चुके हैं. आज के इस डिजिटल ज़माने में लगभग सारे काम आप आसानी से अपने मोबाइल या स्मार्ट फ़ोन के जरिए कर सकते हैं. बैंक से जुड़े ज्यादातर काम आजकल बिना मोबाइल फोन के कर पाना सम्भव ही नहीं हैं. बैंक अकाउंट के साथ हर किसी का मोबाइल नंबर जुड़ा होता है और इसी से मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट्स, यूपीआई, मनी ट्रांसफर आदि काम किए जाते हैं. रिजर्व बैंक द्वारा भारत में अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट के साथ जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया हैं. यदि किसी नागरिक का मोबाइल नंबर अपने बैंक खाते से जुड़ा हुआ नहीं हैं, तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं. लेकिन कई लोग इस प्रक्रिया को नहीं जानते हैं. आज के इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से समझेंगे.

मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ना जरूरी क्यों हैं ? 

आज के दौर में बैंक अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमारे बैंक खाते से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे आर्थिक लेनदेन, ओटीपी आदि हमें मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होती हैं. मोबाइल नंबर बैंक खाते में  लिंक होने से हम घर बैठे ही इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, Transaction की जानकारी, बैलेंस, UPI ऐसी कई बैंकिंग सुविधाओं के लाभ ले सकते हैं. बैंकिंग से जुड़े कामकाज के लिए मोबाइल ओटीपी की अहम भूमिका होती हैं. किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी की रोकने के लिए मोबाइल ओटीपी यह बैंक द्वारा सिक्योरिटी फीचर की तरह काम करता हैं. किसी भी आर्थिक लेनदेन के लिए मोबाइल ओटीपी अनिवार्य हैं. इससे आर्थिक धोखाधड़ी रोकने में सहायता मिलती हैं. इसीलिए बैंक अकाउंट के साथ मोबाइल नंबर लिंक करना बहुत जरूरी हैं. 

मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के फायदे 

  1. बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक होने से आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने बैंक अकाउंट में होने वाली सभी लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
  2. बैंक खाते से मोबाइल नंबर जुड़े होने से आप इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
  3. बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक होने से आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपने अकाउंट का बेलेंस चेक कर सकते हैं.
  4. आसानी से अपने अकाउंट का स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं.
  5. मोबाइल द्वारा बड़ी आसानी से आप एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं.
  6. मोबाइल द्वारा बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी समय पर मिलने से आर्थिक धोखाधड़ी को समय पर रोका जा सकता हैं.
  7. बिना मोबाइल नंबर लिंक हुए आप इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग नहीं कर सकते हैं.

मोबाइल नंबर लिंक किए बिना ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया हैं. इसके बिना आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर सकते हैं. भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी किए गए नियमावली से अनुसार अगर आप किसी आर्थिक धोखाधड़ी की जानकारी अपने बैंक को ३ दिनों के अंदर करते हैं तो बैंक इसपर जल्द से जल्द छानबीन कर आर्थिक धोखाधड़ी को रोक सकती हैं और आप १० दिनों में आपके पैसे वापस आपके बैंक  खाते में प्राप्त कर सकते हैं. 

मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ कैसे जोड़ें ?

मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ने के कई तरीके हैं.

  1. बैंक शाखा द्वारा
  2. बैंक की वेबसाइट द्वारा
  3. एटीएम द्वारा
  4. इंटरनेट बैंकिंग द्वारा
  5. SMS द्वारा

आइये इसे विस्तार से समझते हैं. 

बैंक शाखा द्वारा मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ कैसे जोड़ें ?

  • अगर आपको ऑफलाइन तरीके से अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ना हैं तो सबसे पहले आपको आपके बैंक के नजदीकी शाखा में जाना हैं.
  • मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ने का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना हैं.
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी को दर्ज करना हैं.
  • अपने मोबाइल नंबर को इस फॉर्म में दर्ज करना हैं.
  • अब इस आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ना हैं.

बैंक की वेबसाइट द्वारा मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ कैसे जोड़ें ?

  1. अगर आपको ऑनलाइन तरीके से अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ना हैं तो सबसे पहले आपको अपने बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं.
  2. अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर लेना हैं.
  3. अब My Account या My Profile विकल्प को चुनना हैं.
  4. इसके बाद contact details विकल्प को चुनना हैं.
  5. इसके बाद verify contact number इस विकल्प को चुनना हैं.
  6. इसके बाद मोबाइल नंबर जोड़ने या बदलने के विकल्प को चुनना हैं.
  7. अब आपको आपका मोबाइल नंबर दर्ज करना हैं.
  8. अब आपको अपने मोबाइल पर एक OTP प्राप्त होगा.
  9. उस OTP को दर्ज करना हैं.
  10. इसके बाद Submit विकल्प को चुनना हैं.

मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के ५ आसान तरीके. इसमें से ऑनलाइन तरीके से आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ सकते हैं. 

एटीएम द्वारा मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ कैसे जोड़ें ?

  1. अगर आपको एटीएम द्वारा अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ना हैं तो सबसे पहले आपको नजदीकी बैंक एटीएम जाना हैं.
  2. अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना हैं और पिन कोड डालना हैं.
  3. अब इसके बाद एटीएम के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन (Registration) विकल्प को चुनना हैं.
  4. इसके बाद मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन (Mobile Number Registration) के विकल्प को चुनना हैं.
  5. बैंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनना हैं.
  6. अब आपको अपना मोबाइल नंबर दो बार डालना हैं.
  7. नंबर डालने के बाद कंफर्म इस विकल्प को चुनना हैं.

मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के ५ आसान तरीके. इसमें से एटीएम द्वारा आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ सकते हैं. 

इंटरनेट बैंकिंग द्वारा मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ कैसे जोड़ें ?

अगर आपको इंटरनेट बैंकिंग द्वारा अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ना हैं तो सबसे पहले आपको अपने बैंक के आधिकारिक पोर्टल पर जाना हैं.

  1. अगर आपको इंटरनेट बैंकिंग द्वारा अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ना हैं तो सबसे पहले आपको अपने बैंक के आधिकारिक पोर्टल पर जाना हैं.
  2. अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर लेना हैं.
  3. अब My Profile विकल्प को चुनना हैं.
  4. इसके बाद Mobile Update इस विकल्प को चुनना हैं.
  5. अब आपको आपका मोबाइल नंबर दर्ज करना हैं.
  6. नंबर डालने के बाद कंफर्म इस विकल्प को चुनना हैं.

इस तरह इंटरनेट बैंकिंग द्वारा आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ सकते हैं. 

SMS द्वारा मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ कैसे जोड़ें ?

  1. अगर आपको SMS द्वारा अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ना हैं तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन मे एसएमएस बॉक्स को ओपन करना हैं.
  2. इसके बाद आपको एक एसएमएस टाइप करना हैं.
  3. कैपिटल में लिखना हैं REG < Space > आपका Account Number
  4. अब इस एसएमएस को आपको 09223488888 इस नंबर पर उस मोबाइल नंबर से भेजना हैं जिसे आप बैंक खाते से लिंक करना चाहते हैं.
  5. कुछ ही समय के बैंक के द्वारा आपके बैंक अकाउंट को आपके मोबाइल नंबर से लिंक किया जाता हैं.

मोबाइल नंबर को बैंक खाते से जोड़ने के ५ आसान तरीके. इसमें से SMS द्वारा आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते के साथ जोड़ सकते हैं. 

आज के भारत के इस डिजिटल युग में आर्थिक क्षेत्र को भी डिजिटल बना दिया हैं. आर्थिक लेनदेन अब डिजिटली और तेज हो रही हैं. बैंक से जुड़े ज्यादातर काम आजकल बिना मोबाइल फोन के कर पाना सम्भव ही नहीं हैं. बैंक अकाउंट के साथ हर किसी का मोबाइल नंबर जुड़ा होता है और इसी से मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट्स, यूपीआई, मनी ट्रांसफर आदि काम किए जाते हैं. रिजर्व बैंक द्वारा भारत में अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट के साथ जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया हैं. अगर अभी भी आपने आपके मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक नहीं किया हैं तो जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें. 

यह भी अवश्य पढ़े